गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी मुदिता गैरोला का दिल्ली न्यायिक सेवा में चयन

टिहरी। उत्तराखंड के कीर्तिनगर विकासखंड के ग्राम धौड़गी, बढ़ियारगढ़ की बेटी मुदिता गैरोला ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। शिक्षा और सफलता की कहानी मुदिता गैरोला बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही […]

टिहरी। उत्तराखंड के कीर्तिनगर विकासखंड के ग्राम धौड़गी, बढ़ियारगढ़ की बेटी मुदिता गैरोला ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।

शिक्षा और सफलता की कहानी

मुदिता गैरोला बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक करने के बाद आईआईटी खड़गपुर से लॉ की डिग्री हासिल की। जज बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और दिल्ली न्यायिक सेवा में अंतिम रूप से चयनित हो गईं। इसके अलावा, उन्होंने हरियाणा न्यायिक सेवा में भी साक्षात्कार दिया था।

परिवार और समाज में उत्साह

मुदिता के पिता सुधीर गैरोला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता कल्पना नैथानी गैरोला एक शिक्षिका हैं। उनके दादा दिल्ली में एक हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक थे।

उनके पिता ने बताया कि बचपन से ही मुदिता का सपना जज बनने का था, जिसे उन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से पूरा किया।

गांव में हर्षोल्लास का माहौल

मुदिता की सफलता से कीर्तिनगर और बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रवासी ग्रामीणों ने भी विभिन्न माध्यमों से मुदिता को शुभकामनाएं दीं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts