बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल..

मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 अगस्त को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए उत्तरकाशी और चमोली जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए सोमवार 25 अगस्त 2025 को जनपद के सभी स्कूलों […]

मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 अगस्त को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इसको देखते हुए उत्तरकाशी और चमोली जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए सोमवार 25 अगस्त 2025 को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन, जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इससे जनजीवन प्रभावित होने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

आदेश के अनुसार चमोली और उत्तरकाशी जिले में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्र 25 अगस्त को बंद रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से घर पर ही सुरक्षित रहने की अपील की है।

प्रशासन ने साफ किया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय

आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची दून देहरादून में पहली बार नैनो गाय को देखकर खिले पशु प्रेमियों...

बड़ी खबर: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नहीं थमा विवाद, कुकरेड़ा सिंचाई योजना की जांच पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता ने लगाया काम नहीं होने और झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप, विभाग ने योजना को बताया सुचारूमोरी/उत्तरकाशी। 24 सितंबर। रिपोर्ट- नीरज उत्तराखंडी ग्राम...

Related Posts