भीमताल में रात तूफान से पेड़ गिरे, टूटकर उड़ती दिखी बड़ी टहनियां।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में शनिवार रात अचानक तेज तूफान से अफरातफरी मच गई। तेज हवाओं से पेड़ और बड़ी बड़ी टहनियां टूटकर हवा में उड़ती दिखी। प्रशासन ने रास्तों से पेड़ हटाकर पहाड़ जाने वाले मार्ग को खोला।नैनीताल जिले के भीमताल में शनिवार रात तेज आंधी तूफान आया जिससे आम जनजीवन अस्त […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में शनिवार रात अचानक तेज तूफान से अफरातफरी मच गई। तेज हवाओं से पेड़ और बड़ी बड़ी टहनियां टूटकर हवा में उड़ती दिखी। प्रशासन ने रास्तों से पेड़ हटाकर पहाड़ जाने वाले मार्ग को खोला।
नैनीताल जिले के भीमताल में शनिवार रात तेज आंधी तूफान आया जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। यहां के मेहरागांव क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। तेज हवाओं में पेड़ की टहनियां टूट टूटकर हवा में उड़ती हुई कैमरे में कैद हुई है। तूफान के कारण कई जगह विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने रात के अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। हालांकि अधिकांश क्षेत्र अभी भी विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अल्पकाल के लिए आंधी तूफान ने पहाड़ को जाने वाले कई मार्गों को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस और प्रशासन के साथ वन विभाग, दमकल विभाग और लोक निर्माण विभाग ने रास्तों को खोला। राहत की बात ये रही कि रात आए इस आई आंधी तूफान से कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन कई पेड़ गिरने से वन संपदा को बड़ा नुकसान हो गया है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : आज इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में चार दिनों तक गर्मी और उमस झेलने के बाद मौसम ने बुधवार को आखिरकार करवट ले ली । राजधानी देहरादून में...

हादसा:  सिलक्यारा टनल में फिर बड़ा हादसा । 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट टनल में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर शॉटक्रीट (कंक्रीट) लाइनिंग का एक...

Related Posts