हादसा : बाजार में तेज रफ्तार बाइक दौड़ा रहे युवक ने बच्ची को मारी जोरदार टक्कर…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल की बड़ी बाजार में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने बच्ची को टक्कर मारी और फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को दबोच लिया।नैनीताल के बड़ा बाजार में आज सवेरे पैदल जा रही बच्ची को मोटर साइकिल सवार जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल की बड़ी बाजार में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने बच्ची को टक्कर मारी और फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को दबोच लिया।
नैनीताल के बड़ा बाजार में आज सवेरे पैदल जा रही बच्ची को मोटर साइकिल सवार जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। बाजार में मौजूद लोग बच्ची को अस्पताल ले गए। इस दौरान मोटर साइकिल सवार तेजी से फरार हो गया। बच्ची के पिता ने कहा कि उसकी बच्ची जब अनुपम रेस्टोरेंट के समीप से गुजर रही थी तो एक बाइक सवार उसे टक्कर मार गया। कहा कि टी.वी.एस.अपाचे मोटर साइकिल संख्या यू.के.04 8463 सवार युवक ने बच्ची को टक्कर मारी और बिना रुके चलता बना। उन्होंने आरोप लगाया है कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने लौटकर भी नहीं देखा और वो अमानवीय तरह से भाग गया। परिजनों का कहना है कि मानवता के नाते उसने बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाना चाहिए था। अब वो चाहते हैं कि पुलिस इसका संज्ञान लें और आगे ऐसी घटना होने से रोकें। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस फड़ लगाकर आजीविका चलाने वाले युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। इधर बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts