वीडियो: यहां दो पक्षों में हुई लड़ाई, दिन दहाड़े लहराए तमंचे

लालकुआं: हल्दुचौड़ नया बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दिन दहाड़े तमंचे लहराए गए, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक युवक व दो युवतियों को चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है की युवक के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया।      बताते चलें कि बुधवार की […]

लालकुआं: हल्दुचौड़ नया बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दिन दहाड़े तमंचे लहराए गए, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक युवक व दो युवतियों को चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है की युवक के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया।

     बताते चलें कि बुधवार की दोपहर को हल्दुचौड़ नया बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में एक युवक व दो युवती बैठे थे, जैसे ही वह रेस्टोरेंट से बाहर आए तो वहा पहुंचे कुछ युवकों ने युवक की पिटाई लगा दी, जबकि बीच बचाव में लड़की को चोट लगी है, इस दौरान एक युवक तमंचा निकाल के लहराने लगा, बीच सड़क में मारपीट होने से वहा हड़कंप मच गया, लोग इधर उधर भागने लगे, सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि चौकी पहुंची लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। इधर हल्दुचौड़ बाजार में दिनदहाड़े हुई मारपीट व हंगामे के चलते व्यापारियों में भय बना है। व्यापारियों का कहना है की बाजार में लड़ाई झगड़ा रोज की बात हो गई है, उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

Also Read This

मौसम अपडेट : दून समेत इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों...

हादसा : तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा,हुई मौत 

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बगवाड़ा मंडी...

Related Posts