वायरल वीडियो : यहां बंदायूँ के पर्यटकों की हुई जमकर धुनाई । देखें वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कों में दिखी मारपीट की झलक। मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भागे बंदायूँ के पर्यटकों की जमकर धुनाई हुई कैमरे में कैद।    नैनीताल में मल्लीताल के रिक्शा स्टैंड पुलिस चौकी के समीप स्थानीय लोगों ने कार चालक पर्यटकों को पीट दिया। दरअसल बंदायूँ से क्रेटा कार संख्या यू.पी.24 […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कों में दिखी मारपीट की झलक। मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भागे बंदायूँ के पर्यटकों की जमकर धुनाई हुई कैमरे में कैद। 

 

नैनीताल में मल्लीताल के रिक्शा स्टैंड पुलिस चौकी के समीप स्थानीय लोगों ने कार चालक पर्यटकों को पीट दिया। दरअसल बंदायूँ से क्रेटा कार संख्या यू.पी.24 ए ए 0004 कार से नैनीताल पहुंचे युवकों की गाड़ी से 25 वर्षीय बॉबी साह की मोटर साइकिल चालक को टक्कर लग गई। मल्लीताल के मोहन-को चौराहे पर हुई टक्कर के बाद कार चालकों ने कार भगा दी, जिन्हें बमुश्किल रिशा स्टैंड के आगे पकड़ा गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय युवाओं की भीड़ जुट गई। कार चालकों के माफी मांगने और सफाई देने के बावजूद अज्ञात युवाओं ने मारपीट और गाली गलौच शुरू कर दी। मारपीट की वारदात तमाशबीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। 

पुलिस जवानों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया, जहां खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts