…तो टीएसआर के डिनर ने लगाई मिर्ची!

दिल्ली में दिए गए डिनर ने उत्तराखंड ने दिखाया असर भारी बरसात के बीच बिगाड़ा जायका उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली दौरे के दौरान उत्तराखंड की एक दर्जन शख्सियतों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत चाहते थे कि राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड की पहचान बने। लोगों के साथ गुफ्तगू […]

दिल्ली में दिए गए डिनर ने उत्तराखंड ने दिखाया असर
भारी बरसात के बीच बिगाड़ा जायका

उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली दौरे के दौरान उत्तराखंड की एक दर्जन शख्सियतों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत चाहते थे कि राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड की पहचान बने। लोगों के साथ गुफ्तगू कर आगे की राह और आसान की जाए, ताकि डबल इंजन का और बेहतर फायदा राज्य की जनता को मिल सके। इस खास रात्रिभोज कार्यक्रम में सेना प्रमुख विपिन रावत, रॉ चीफ अनिल धस्माना जैसे विशिष्ट लोगों के साथ-साथ हंस फाउंडेशन के भोले महाराज और माता मंगला भी शामिल हुई। दिल्ली में चले इस रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान दोपहर में हरिद्वार में महाराज के आश्रम के बाहर नगर निगम द्वारा कूड़ा फेंकने की घटना और मेयर मनोज गर्ग की पिटाई का संयोग भी साथ-साथ हो गया। …तो टीएसआर के डिनर ने लगाई मिर्ची!
भारतीय जनता पार्टी में मची खींचतान के बीच जब महाराज को ज्ञात हुआ कि दिल्ली में आयोजित खास रात्रिभोज कार्यक्रम में उनके प्रतिद्वंदी छोटे भाई और बहू भोले महाराज और माता मंगला को मुख्यमंत्री द्वारा विशिष्ट लोगों के साथ भोज पर आमंत्रित किया गया तो महाराज का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
ज्ञात रहे कि पिछली सरकार की भांति वर्तमान सरकार ने भी हंस फाउंडेशन को इसलिए सर आंखों पर बिठा रखा है, क्योंकि ये फाउंडेशन उत्तराखंड को करोड़ों रुपए की मदद करता है। हंस फाउंडेशन से पहले से ही खार खाए सतपाल महाराज का विशिष्ट रात्रिभोज कार्यक्रम के बाद बिगड़े जायके को दुरुस्त करने के लिए अजय भट्ट से लेकर अमित शाह को आगे आना पड़ा। तब जाकर महाराज का जायका सुधरा। देखना है कि अब उत्तराखंड सरकार महाराज और हंस फाउंडेशन के बीच कैसे तारतम्य बिठाती है!

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts