ब्रेकिंग: एन एच घोटाले मे पीसीएस अफसर को जमानत

कमल जगाती, नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.)74 में भूमि अधिग्रहण के दौरान 300 करोड़ के घोटाले के निलंबित पी.सी.एस.अधिकारी व मुख्य आरोपी डी.पी.सिंह को उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने जमानत दे दी है । वो 24 नवंबर 2017 से जेल में बन्द हैं । निलंबित प्रशासनिक अधिकारी डी.पी.सिंह के खिलाफ 167, […]

कमल जगाती, नैनीताल

राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.)74 में भूमि अधिग्रहण के दौरान 300 करोड़ के घोटाले के निलंबित पी.सी.एस.अधिकारी व मुख्य आरोपी डी.पी.सिंह को उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने जमानत दे दी है । वो 24 नवंबर 2017 से जेल में बन्द हैं ।
निलंबित प्रशासनिक अधिकारी डी.पी.सिंह के खिलाफ 167, 218, 219 , 409, 420, 465, 466, 467, 471, 474, 120B, 34 IPC और 13(1)(d)of PC Act. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । डी.पी.सिंह के खिलाफ तत्कालीन आयुक्त डी.सैंथिल पांडियन के निर्देशों पर यू.एस.नगर के अपर जिलाधिकारी प्रताप साह ने तत्कालीन राजस्व और चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ 10 मार्च 2017 को पंतनगर थाने में पदनाम से एफ.आई.आर.लिखाई थी । डी.पी.सिंह के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल ने बताया कि डी.पी.सिंह ने नामजद होने के बाद रुद्रपुर स्थित एस.एस.पी. कार्यालय व एस.आई.टी.प्रमुख सदानंद दाते के कार्यालय में आत्म समर्पण किया था । उन्हें 24 नवंबर 2017 को नैनीताल स्थित विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश कर नैनीताल जेल भेज दिया गया था । डी.पी.सिंह ने जिला न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद 15 जनवरी 2018 को उच्च न्यायालय में बेल के लिए याचिका लगाई थी । कई बार मामला टलने के बाद आज न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें जमानत दे दी है ।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts