आंदोलनकारियों का महाकुंभ ! क्रांति की सरजमीं टिहरी में !

 उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के बाद कल दिनांक 11:2:2018 को सैकड़ों राज्य आन्दोलनकारी पहली बार एक साथ नई टिहरी मे जुटेंगे।  कार्यक्रम की तैयारी सम्पन्न कर अंतिम रूप दे दिया गया है। सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज बैठक हुई, जिसमे बताया गया कि जनपद मे लगभग 500 आन्दोलनकारी हैं ,और अधिकांश के पहुँचने की उम्मीद […]

 उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के बाद कल दिनांक 11:2:2018 को सैकड़ों राज्य आन्दोलनकारी पहली बार एक साथ नई टिहरी मे जुटेंगे।
 कार्यक्रम की तैयारी सम्पन्न कर अंतिम रूप दे दिया गया है।
सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज बैठक हुई, जिसमे बताया गया कि जनपद मे लगभग 500 आन्दोलनकारी हैं ,और अधिकांश के पहुँचने की उम्मीद है।
 सभी के लिये जलपान ,भोजन आदि की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।
 इस सम्मेलन मे  राज्य एवं आन्दोलनकारियों के हित मे महत्वपूर्ण  प्रस्तावों पर चर्चा होगी और संगठन की कार्यकारणी  का गठन किया जायेगा।
 आज तैयारी बैठक मे ,राज्य आन्दोलन के दस्तावेजों की एक प्रदर्शनी ,भी लगाई जाएगी। शहीद आन्दोलनकारियों का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।
 एक स्टाल पर पंजीकरण ,उपस्थिति भी होगी, साथ ही ढोल वाद्य यंत्रों के साथ उत्तराखंड के जनगीतों से सम्मेलन की शुरुआत होगी।
तैयारियों को लेकर बौराडी सामुदायिक मिलन केन्द्र मे आज बैठक हुई। जिसमे श्री महीपाल नेगी ,जयप्रकाश पांडे ,देवेंद्र दुमोगा ,किशन रावत ,इसरार अहमद फारूकी ,उत्तम तोमर ,देवेंद्र नौडियाल ,शान्ति प्रसाद भट्ट,उर्मिला महर,श्रीपाल चौहान  उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts