उत्तराखंड को NDRF की स्थायी बटालियन आवंटित, बलूनी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है। आज भारत सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य को राष्ट्रीय आपदा राहत बल ( NDRF ) की एक बटालियन स्थायी रूप से आवंटित की है। यह फैसला प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में […]

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है। आज भारत सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य को राष्ट्रीय आपदा राहत बल ( NDRF ) की एक बटालियन स्थायी रूप से आवंटित की है।

यह फैसला प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सांसद बलूनी ने विगत दिनों राज्यसभा में उत्तराखंड की आपदा का विषय उठाया था और केंद्र सरकार से मांग की थी कि बचाव कार्यों में त्वरित सहयोग हेतु उत्तराखंड में NDRF की स्थायी बटालियन की स्थापना की जाये।

श्री बलूनी ने कहा कि राज्य में बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़, जलभराव, अतिवर्षा, वनाग्नि जैसी घटनायें घटित होती रहती हैं। ऐसे में राज्य सरकार के सीमित संसाधन पूरी क्षमताओं के बाद भी अपेक्षित राहत नहीं दे पाते। इन परिस्थितियों में NDRF की बटालियन का आवंटन काफी मददगार होगा।

ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सदैव उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह रहा है। केदारनाथ पुनर्निर्माण की उनके द्वारा निरन्तर निगरानी की जा रही है, वे राज्य की विषम भौगोलिक व कठिन परिस्थितियों से अवगत हैं। ऐसे में उन्होंने राज्य को स्थायी रूप से NDRF की बटालियन आवंटित कर राज्य की जनता को बड़ी राहत है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts