गजबः भाई ने किया भाई का ही चालान

जॉली ग्रांट चौकी इंचार्ज मंजुल रावत ने पेश की मिशाल रविंद्र बेलवाल एक पुरानी कहावत है कि पुलिस किसी की सगी नहीं होती। देहरादून मे भी एक पुलिस वाले ने इस कहावत को चरितार्थ किया है लेकिन पुरानी धारणाओं  से अलग, कुछ सुखद अर्थों में। यह मामला देहरादून के जॉली ग्रांट पुलिस चौकी के इलाके […]

जॉली ग्रांट चौकी इंचार्ज मंजुल रावत ने पेश की मिशाल

रविंद्र बेलवाल

एक पुरानी कहावत है कि पुलिस किसी की सगी नहीं होती। देहरादून मे भी एक पुलिस वाले ने इस कहावत को चरितार्थ किया है लेकिन पुरानी धारणाओं  से अलग, कुछ सुखद अर्थों में।

यह मामला देहरादून के जॉली ग्रांट पुलिस चौकी के इलाके का है। जाॅली ग्रांट के चौकी इंचार्ज मंजुल रावत हैं। इनसे मिलने आज उनके छोटे भाई मृणाल रावत जो कि स्वयं उत्तराखण्ड पुलिस में है ,जाॅलीग्रांट चौकी आ रहे थे।

यहां पर मंजुल रावत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा उनके भाई स्वयं बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। इस पर चौकी इंचार्ज मंजुल रावत जी ने अपने छोटे भाई का ही चालान कर दिया।

कानून के प्रति मंजुल ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले को माफ नहीं किया जाएगा।उम्मीद है यही तेवर भविष्य में भी बरकरार रहेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts