चेतावनी : मुन्नाभाई आज चिकित्साधिकारी की परीक्षा मे !

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय द्वारा चिकित्साधिकारी के पद के लिए आज हो रही है लिखित परीक्षा। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय में आज (रविवार) को तकरीबन 800 आवेदक चिकित्साधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा दे रहे हैैं। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं विवादों के घेरे में रहती है। पूर्व में भी आयुष पीएमटी की परीक्षा […]

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय द्वारा चिकित्साधिकारी के पद के लिए आज हो रही है लिखित परीक्षा।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय में आज (रविवार) को तकरीबन 800 आवेदक चिकित्साधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा दे रहे हैैं।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं विवादों के घेरे में रहती है।

पूर्व में भी आयुष पीएमटी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्नाभाईयों की धर पकड़ हुई थी,इसी कारण आधार बेस्ड पहचान को अनिवार्य किया गया था,लेकिन इस बार विश्विद्यालय द्वारा इंटरनेट पर दिए जा रहे एडमिट कार्ड में न तो आवेदक के फोटो हैं न ही हस्ताक्षर।

पर्वत जन ने जब विश्विद्यालय की वेबसाईट खंगाली तो मोबाइल नंबर डालने पर बिना फोटो और हस्ताक्षर का एडमिट कार्ड डाउनलोड हो रहा है।आज जबकि फर्जी कैंडिडेट्स को परीक्षा में बैठने से रोकने के लिए आधार नम्बर अनिवार्य है फिर भी विश्विद्यालय ने पुराने मुन्नाभाईयों वाले अनुभव से सीख नही ली।ऐसे में इस परीक्षा को मुन्नाभाईयों और अन्य गडबडियों से बचाने पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। न तो फोटो है एडमिट कार्ड पर, न ही आवेदक के हस्ताक्षर,खुद ही फोटो चिपकाओ और खुद ही साईंन करो।कोई किसी का एग्जाम दे दो जी।आधार नम्बर आधारित पहचान क्यों नही डाली जैसा यू ए पी एमटी में करते हैं।
आज गुरु राम राय स्कूल रेस कोर्स सेंटर पर लिखित परीक्षा है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts