डबल इंजन सरकार ने हवाई उड़ान में उड़ाए 5 करोड़

   उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद से अब तक त्रिवेंद्र सरकार ने भी प्राइवेट हवाई कंपनियों से की गई उड़ानों पर 5 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपए खर्च कर दिए। प्राइवेट हेलीकॉप्टर और वायुयान से 50 बार हवाई यात्रा की गई ।  इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने इन 10 महीनों में […]

   उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद से अब तक त्रिवेंद्र सरकार ने भी प्राइवेट हवाई कंपनियों से की गई उड़ानों पर 5 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपए खर्च कर दिए। प्राइवेट हेलीकॉप्टर और वायुयान से 50 बार हवाई यात्रा की गई ।
 इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने इन 10 महीनों में राजकीय हेलीकॉप्टर से 47 यात्राएं की तथा राजकीय वायुयान से 45 बार यात्राएं की।
आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत गोनिया द्वारा सूचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी के अनुसार   इन खर्चों में राज्यपाल मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा की गई उड़ानों का विवरण है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी अति विशिष्ट  अतिथि  बताते हुए यात्राएं कराई गई है।
उत्तराखंड सरकार से सूचना के अधिकार में यह जानकारी मांगी गई थी कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शपथ लेने के बाद से उड़ानों में कितना
खर्च आया है।
सूचना के अधिकार में राजकीय हेलीकॉप्टर और राजकीय वायुयान से यात्रा करने पर कितना खर्चा आया है, यह जानकारी देने से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने यह कहते हुए मना कर दिया कि इसका विवरण उपलब्ध नहीं है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts