तेज आंधी के बाद फिर भड़की आग

तेज आंधी के बाद बोंगा के जंगल मे फिर भड़की आग। गिरीश गैरोला उत्तरकाशी जिले के मुखेम रेंज अंतर्गत तेज गर्मी के  साथ वनाग्नि रुकने के नाम नही ले रही है। हर दिन फायर सर्विस की गाड़ी सायरन बजाती हुई सड़कों पर दौड़ती दिख रही है, किंतु वन में आग लगाने वालों के कान में […]

तेज आंधी के बाद बोंगा के जंगल मे फिर भड़की आग।
गिरीश गैरोला
उत्तरकाशी जिले के मुखेम रेंज अंतर्गत तेज गर्मी के  साथ वनाग्नि रुकने के नाम नही ले रही है। हर दिन फायर सर्विस की गाड़ी सायरन बजाती हुई सड़कों पर दौड़ती दिख रही है, किंतु वन में आग लगाने वालों के कान में जूं नही रेंग रही है। और न ही उन्हें इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा ही हो पा रहा है।
डीएफओ उत्तरकाशी  संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को मुखेम रेंज के मांडो गांव के ऊपर भड़की आग को उनकी टीम ने 5 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद बुझाया है। वन कर्मियों की 7 लोगों की टीम 7:30 शाम को मौके पर पहुंच गयी थी, किन्तु आग की विभीषिका देखते हुए अन्य लोगों की मांग  की गई थी।
इसके बाद डीएफओ संदीप कुमार खुद 17 लोगों की टीम को लेकर मौके पर पहुंच और 5 घंटे की मेहनत के बाद देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया था।  उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होने एक ग्रामीण की छान और झारखंड की दो महिला साधकों की कुटिया को आग से बचाने में सफलता पाई।
उन्होंने बताया कि बोंगा के  जंगल मे फायर ब्रेक पूर्व में ही बना दिये गए थे, किंतु किसी ग्रामीण द्वारा जाने- अनजाने में आग लगाई गई है, जिसके लिए क्राॅस फायर कर फायर ब्रेक के जरिये आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts