दुःखद: टिहरी मे गिरी टैक्सी। एक की मौत,एक गंभीर

उत्तराखंड टिहरी भरपूर गाँव में टैक्सी( UK 07 TC 2524) स्यालगी के पुल से 200 मीटर जलकुर खाई में  गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर दिनेश कुमाई (सोनू) पुत्र जयराम उम्र 40 वर्ष फ़िलहाल घायल है। जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बाहर निकाला और […]

उत्तराखंड टिहरी भरपूर गाँव में टैक्सी( UK 07 TC 2524) स्यालगी के पुल से 200 मीटर जलकुर खाई में  गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर दिनेश कुमाई (सोनू) पुत्र जयराम उम्र 40 वर्ष फ़िलहाल घायल है। जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बाहर निकाला और 108के माध्यम से लंबगाँव अस्पताल में उपचार के लिये ले गये।
टैक्सी में दो लोग सवार थे जिसमें मृतक जगदम्बा दास (जप्पी) ने मौके पर दम तोड़ दिया है। लंबगांव थानाधिकारी ने कहा कि घटना आज शाम 6:00 बजे की है।टैक्सी में सवार दोनो भरपूर पट्टी रौणद रमोली (टिहरी) के थे।
अपडेट
गंभीर घायल दिनेश भी दम तोड़ गए।

Also Read This

मां को कंधा देकर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ,छलके आंसू

पंचूर (पौड़ी गढ़वाल): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर अपनी...

Gold Price Crash: सोना रिकॉर्ड स्तर से 60 हजार रुपये तक सस्ता ; जानिए कारण 

नई दिल्ली: अगर आप लंबे समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो मौजूदा गिरावट आपके लिए राहत भरी खबर हो सकती...

Related Posts