दुखद: खाई में गिरी बस। 14 की मौत 9 घायल। DM सहित पुलिस प्रशासन मौके पर राहत बचाव जारी

आज दिनाक 19.07.2018 को समय 7:54 बजे सूचना प्राप्त हुई कि चम्बा उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरगनी के पास एक रोडवेज बस सड़क से नीचे गिर गई है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक चम्बा एंव चौकी प्रभारी काण्डीखाल चौकी बी पूरम मय पुलिस बल एंव एसडीआरएफ कर्मियों को तत्काल आपदा एंव बचाव उपरकणों के मौके पर रवाना किया गया तो ज्ञात हुआ कि चम्बा उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर किरगनी के पास रोडवेज बस सख्या UK07-PA-1929 जो भटवाडी उत्तरकाशी से हरिद्वार की ओर जा रही थी,मुख्य मार्ग से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी । मौके पर पुलिस द्वारा राहत एंव बचाव कार्य कर घायलों को उपचार हेतु रवाना किया जा रहा है ।अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर चालक परिचालक सहित कुल 31 व्यक्ति सवार थे जिसमें 13 व्यक्तियो की मृत्यु एंव 18 व्यक्तियो के घायल होने सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुयी है। जिलाधिकारी टिहरी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी मौके पर है।

घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी चंबा तथा टिहरी थाने की पुलिस फोर्स सहित जिलाधिकारी टिहरी तथा SDM मौके पर पहुंच गए।
सीएम ने दिखाई तत्काल संवेदनशीलता । मुआवजा तथा अन्य सहायता के निर्देश 

 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चम्बा उत्तरकाशी मोटरमार्ग के किरगनी के पास  बस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है ।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत बचाव कार्य करने व घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता होने पर घायलों को एम्स लाने के लिए चम्बा में हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये हैं।  मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री लगातार जिलाधिकारी से अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिये हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी kandikhaalऔर थाना चम्बा का फ़ोर्स मौके पर पहुच चुका है। थाना टिहरी, फायर स्टेशन टिहरी और पुलिस लाइन चम्बा की आपदा टीम व जिलाधिकारी , sdm tehri, आपदा खोज बचाव टीम मौके पर पहुंच चुके हैं।
घायलों को हैली के द्वारा हायर सेन्टर रेफर किया गया। प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पवार ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। जानकारी मिलते ही घायलों को मिलनें पहुचे टिहरी विधायक श्री धनसिहं नेगी ने हरसंभव सहायता का दिया भरोसा, डाक्टरों को दिए त्वरित उपचार करने के निर्देश।

इस घटना पर मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी शोक व्यक्त किया है

बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का विवरण जो मसीह अस्पताल चम्बा में उपचाराधीन हैं।
1-चालक रघुवीर सिंह पुत्र भजन सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी रुड़की।
गंभीर रेफर
2- आयांश पुत्र लोकेश निवासी उत्तर प्रदेश उम्र 8 वर्ष गंभीर रेफर
3- विजयराम पुत्र प्रीतम निवासी चिन्याली उत्तरकाशी
4- राकेश शाह पुत्र तारनेश शाह निवासी बिहार
5- रमेश पुत्र तुलाराम चमोला निवासी चमोली
6- ममता पत्नी लोकेश निवासी उत्तरप्रदेश । गम्भीर रेफर
7- कुसुम
8- महिपाल सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी गोचर चमोली।
9- मोहम्मद नवाज पुत्र अनवर निवासी बिहार
10- मोहम्मद आशिफ़ पुत्र मोहम्मद आजम निवासी नगीना बिजनोर

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts