दून में इनकम टैक्स का छापा

देहरादून में आज इनकम टैक्स की इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह के घर और ठिकानों पर छापेमारी की।  इनकम टैक्स विभाग में डिप्टी डायरेक्टर( इनकम टैक्स इन्वेस्टीगेशन विंग) के शंकर के नेतृत्व में आज प्रभजोत सिंह और त्रिलोक सिंह के आवासीय तथा कारोबारी ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की।  आयकर टीम ने आज सुबह ही इनके ठिकाने 3B […]

देहरादून में आज इनकम टैक्स की इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह के घर और ठिकानों पर छापेमारी की।  इनकम टैक्स विभाग में डिप्टी डायरेक्टर( इनकम टैक्स इन्वेस्टीगेशन विंग) के शंकर के नेतृत्व में आज प्रभजोत सिंह और त्रिलोक सिंह के आवासीय तथा कारोबारी ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की।
 आयकर टीम ने आज सुबह ही इनके ठिकाने 3B लक्ष्मी रोड देहरादून और 15B राजपुर रोड सहित गुनियाल गांव स्थित रिवर स्टोन रिट्रीट पर एक साथ छापेमारी की। इन दोनों का रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार है और रियल इस्टेट तथा हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में भी इनका बड़ा काम है।
 इनकम टैक्स विभाग काफी लंबे समय से इन पर नजर रख रहा था और इन पर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट का लेखा-जोखा छुपाने तथा आय और विभिन्न चल अचल संपत्ति को छुपाने सहित रसीद आदि कागजातों में गड़बड़ी करने का आरोप है।
 इनकम टैक्स की टीम ने सुबह 8:00 बजे इनके विभिन्न ठिकानों पर 132- 1 तथा 133A-2 के तहत छापेमारी की। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके ठिकानों पर भारी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना है।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts