बिग ब्रेकिंग: आईएएस पंकज पांडे और चंद्रेश सस्पेंड। एनएच-74 मे हैं आरोपित

उत्तराखंड में एनएच 74 घोटाले के प्रकरण से  लपेटे में आए दोनो ias पंकज कुमार पांडे तथा चंद्रेश कुमार यादव को आखिरकार सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। पर्वतजन के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कल शाम 10 सितंबर को ही इस मामले की फाइलें तलब की थी। पिछले दो-तीन दिन से धीमी गति के कारण […]

उत्तराखंड में एनएच 74 घोटाले के प्रकरण से  लपेटे में आए दोनो ias पंकज कुमार पांडे तथा चंद्रेश कुमार यादव को आखिरकार सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। पर्वतजन के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कल शाम 10 सितंबर को ही इस मामले की फाइलें तलब की थी। पिछले दो-तीन दिन से धीमी गति के कारण आलोचना का शिकार हो रहे मुख्यमंत्री ने आखिरकार सरकार की छवि को दुरस्त करने के लिए यह बड़ा कदम उठा ही दिया।

अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने आज एक आदेश में कहा कि इन दोनों आईएएस अधिकारियों को नियम विरुद्ध कई गुना मुआवजा स्वीकृत करने तथा नियम विरुद्ध लैंड यूज चेंज करने के आरोप में वृहद दंड दिया जा सकता है। “लिहाजा इन्हें सस्पेंड किया जा सकता है।” निलंबन की अवधि के दौरान यह दोनों अधिकारी अपर मुख्य सचिव कार्यालय से संबंध रहेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले एनडी तिवारी सरकार के कार्यकाल में पटवारी भर्ती घोटाले के आरोप में तो तत्कालीन जिलाधिकारी एस के लम्बा बर्खास्त भी हुए थे।इस मामले मे आईएएस राजकुमार सस्पेंड हुए थे तथा विनोद सिंह का डिमोशन कर दिया गया था।

इन दोनों ias अधिकारियों से एसआईटी  पहले तथा दूसरी दौर की पूछताछ कर  चुकी थी। दोनो ias के जवाब प्राप्त करने के बाद एसआईटी ने शासन के स्तर पर  डाल दिया था कि इस मामले में आगे विभागीय जांच होगी अथवा एस आई टी ही यह जांच जारी रखेगी। सस्पेंड होने के बाद दोनों अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

 एनएच 74 घोटाले में मामला काफी हाईलाइट हो जाने के बाद सरकार को भी यही उचित लगता है कि भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस का इससे सही मैसेज जाएगा।

 पिछले काफी समय से विकास कार्यों में धीमी गति के लिए आलोचना का शिकार हो रही सरकार को यही ठीक लगा कि दोनों को सस्पेंड कर दिया जाए।दोनों आइएएस को सस्पेंड किए जाने से आइएएस लाॅबी सकते मे है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts