भाजपा विधायक और एसएसपी में ठनी। एसएसपी ठोकेंगे मुकदमा !

अपनी बददिमागी के लिए कई बार चर्चाओं में आ चुके रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल परेशानी में घिर सकते हैं। इस बार एसएसपी डॉक्टर सदानंद दाते पर व्यक्तिगत आरोप लगाने को लेकर एसएसपी काफी खफा हैं।  साफ छवि के सदानंद दाते ने इस बार राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने का मन बना […]

अपनी बददिमागी के लिए कई बार चर्चाओं में आ चुके रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल परेशानी में घिर सकते हैं। इस बार एसएसपी डॉक्टर सदानंद दाते पर व्यक्तिगत आरोप लगाने को लेकर एसएसपी काफी खफा हैं।
 साफ छवि के सदानंद दाते ने इस बार राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने का मन बना लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों विधायक ठुकराल ने सदानंद दाते पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस ड्रग्स का कारोबार करने वालों को संरक्षण दे रही है और इसका पैसा ऊपर तक जाता है।
 27 जून को रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं के साथ ट्रांजिट कैंप थाने में शहर में नशे और अपराधियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था।
 इस दौरान उन्होंने पुलिस पर काफी गंभीर आरोप लगाए। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने विधायक ठुकराल के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर मानहानि का मुकदमा दायर करने का मन बना लिया। सदानंद दाते का कहना है कि विधायक को इस तरह के आरोप लगाने से पहले मामले की सच्चाई परख लेनी चाहिए थी।
 अब तक कई बार राजनीतिक संरक्षण के चलते विभिन्न विवादों से बचते रहे ठुकराल के खिलाफ अगर वाकई एसएसपी ने मानहानि का मुकदमा कर दिया तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
 गौरतलब है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार सत्ता में आने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उधमसिंह नगर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विशेष तौर पर डॉक्टर सदानंद दाते को देहरादून से रुद्रपुर ट्रांसफर किया था। तब तक उन्होंने विधिवत तौर पर सरकार का संचालन भी शुरू नहीं किया था। अपराधों पर लगाम लगाने और स्वच्छ छवि के मामले में सदानंद दाते का नाम शीर्ष अफसरों में लिया जाता है।

Also Read This

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

Related Posts