विधायक मगनलाल का निधन लंबे समय से थे बीमार

काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थराली के विधायक मगनलाल शाह का निधन हो गया।

 19 फरवरी को जॉली ग्रांट अस्पताल अस्पताल में वह निमोनिया की शिकायत को लेकर भर्ती हुए थे।
 थराली के भाजपा विधायक के असामयिक निधन से परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।
 मुख्यमंत्री सहित राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
 उन्होंने रविवार रात 10:25 पर अंतिम सांस ली। विधायक शाह की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि वह छाती में इन्फेक्शन और निमोनिया से पीड़ित थे।
 मुन्नी देवी वर्तमान में चमोली जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं और उनके भर्ती होने के बाद से अस्पताल में ही थी। पिछले 2 दिन से उन्हें सांस में लेने की दिक्कत बढ़ गई थी। उन्हें दिल्ली ले जाने के प्रयास किए गए। लेकिन उनकी हालत इतनी नाजुक थी कि उन्हें कहीं नहीं ले जाया जा सकता था। आखिरकार हिमालयन अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर की मशीन पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

57 वर्ष के मगनलाल शाह  ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत वर्ष 2008-09 में नारायणबगड़ विकासखंड के ब्लाक प्रमुख के रूप में की।

 वर्ष 2012 में मगनलाल शाह को भारतीय जनता पार्टी ने विधायक का टिकट दिया किंतु तत्कालीन विधायक डॉ जीतराम से 400 वोटों के अंतर से तब वह हार गए थे। किंतु वर्ष 2017 के चुनाव में मगनलाल विधायक चुन लिए गए थे।उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी डॉ. जीतराम को 4300 वोट से हराया था। भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे मगनलाल शाह की पत्नी वर्तमान में चमोली जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts