सतपुली के पास कार पलटी। 3 की मौत, 2 घायल

सतपुली गुमखाल मार्ग पर कुल्हाड़ बैंड के पास कार पलटने से उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। so जितेंद्र चौहान से मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार अपनी मारुति ए स्टार कार DL9CW 9513 से दिल्ली से पौड़ी अपने मयाल गांव  लौट रहा था। शुक्रवार अपराहन 3:30 […]

सतपुली गुमखाल मार्ग पर कुल्हाड़ बैंड के पास कार पलटने से उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।
so जितेंद्र चौहान से मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार अपनी मारुति ए स्टार कार DL9CW 9513 से दिल्ली से पौड़ी अपने मयाल गांव  लौट रहा था। शुक्रवार अपराहन 3:30 बजे जब वे गुमखाल से नीचे कुल्हाड़ बैंड के पास पहुंचे कि तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे पहले की कार मैं बैठेेेे लोग कुछ समझ पाते कि  पलक झपकतेे ही कार लुढ़कते हुए  बैंंड से नीचे सड़क पर जा गिरी। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार पति पत्नी और एक अन्य व्यक्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।

 

 

मृतकों में पुष्पा रावत, जगमोहन सिंह रावत एवं मोहन सिंह रावत शामिल है, जबकि पूर्ण सिंह रावत एवं कु. दौलसी घायल हुए हैं। घायलों को कोटद्वार अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts