सेक्स रैकेटः पति ही निकला बीवी का दलाल !

सेक्स रैकेटः बीवी के लिए खुद ही ग्राहक लाता था पति हरिद्वार में पकड़े गए सेक्स रैकेट से एक बड़ा खुलासा हुआ है। हरिद्वार में कनखल के विष्णु गार्डन में पुलिस को सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर मिली थी। एसओजी तथा ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापेमारी की तो तीन युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक […]

सेक्स रैकेटः बीवी के लिए खुद ही ग्राहक लाता था पति हरिद्वार में पकड़े गए सेक्स रैकेट से एक बड़ा खुलासा हुआ है। हरिद्वार में कनखल के विष्णु गार्डन में पुलिस को सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर मिली थी। एसओजी तथा ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापेमारी की तो तीन युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पकड़ी गई दोनों युवतियां देहरादून की हैं ।

अब जो मामला निकल कर आया, वह पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला था। दरअसल एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उस नंबर से जिस व्यक्ति से बात हुई थी, वह हरिद्वार के एक होटल संचालक निकला। पुलिस होटल संचालक से मिली तो उसने बताया कि यह महिला तो एक सेक्स रैकेट चलाती है।
 बस फिर क्या था। पुलिस ने कनखल के विष्णु गार्डन इलाके से एक घर की तीसरी मंजिल से इन सभी को धर दबोचा। दबिश के समय भी यह लोग आपत्तिजनक स्थिति में थे। जब पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि जिस व्यक्ति ने शिकायत की थी, वह महिला का पहला वाला पति तथा दलाल था और कमाई छिन जाने पर मुखबिरी कर दी थी।
 दूसरा पति भी उससे देह व्यापार ही कराता था। पेशे से ड्राइवर दूसरा पति उसके लिए होटलों से ग्राहक लाता था और उसका कमीशन महिला को भी मिलता था।
 टैक्सी चलाने के पेशे में होने के कारण महिला के पति का होटल वालों से अच्छा संपर्क था और उसे ग्राहक आसानी से मिल जाते थे।

 दूसरी महिला भी इसी महिला की सहेली थी। पति- पत्नी के रूप में रहने के कारण इन्हें पहचान छुपाने में भी आसानी रहती थी।

इनके साथ ही विवेक और राहुल तथा जितेंद्र नाम का व्यक्ति पकड़ा गया था।एसओजी प्रभारी प्रदीप बिष्ट और कनखल ओम कांत भूषण ने बताया कि यह लोग WhatsApp के माध्यम से सेक्स रैकेट चला रहे थे। पहले WhatsApp से अपनी फोटो भेजते थे और पसंद आने पर सौदा तय कर देते थे।प्रति सौदे पर यह 5000 तक वसूल करते थे। युवतियों को ₹2000 प्रति ग्राहक के मिलते थे। देहरादून से आई हुई यह महिलाएं 2 हफ्ते के लिए देहरादून से आई थी।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts