मेयर के खिलाफ रंगदारी के मुकदमा का आदेश

कमल जगाती, नैनीताल रुद्रपुर में चर्चित नजूल भूमि में रंगदारी, मारपीट और गालीगलौच के मामले में यू.एस.नगर जिला पुलिस के पास पहुंचा न्यायालय का आदेश। जिला पुलिस न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज करने की उचित धारा पर विचार विमर्श में जुटी। न्यायालय का आदेश मिलने के बाद अब रुद्रपुर के मेयर के खिलाफ […]

कमल जगाती, नैनीताल

रुद्रपुर में चर्चित नजूल भूमि में रंगदारी, मारपीट और गालीगलौच के मामले में यू.एस.नगर जिला पुलिस के पास पहुंचा न्यायालय का आदेश। जिला पुलिस न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज करने की उचित धारा पर विचार विमर्श में जुटी।
न्यायालय का आदेश मिलने के बाद अब रुद्रपुर के मेयर के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और गालीगलौच जैसे गंभीर आरोपों के अंतर्गत मुकदमा दर्ज होने जा रहा है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि उन्हें आदेश प्राप्त हो गया है और अब वो इसका अध्ययन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि न्यायालय का सम्मान करते हुए मुकदमा दर्ज करने की धाराओं पर अध्यन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आई.पी.सी.की धारा 156 में मुकदमा दर्ज करने की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है।
मामले के अनुसार मानव कल्याण एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष के.पी.गंगवार, किच्छा रोड में एक भूमि पर काबिज है । इस भूमि के कब्जे को छुड़ाने को लेकर मेयर रामपाल और के.पी.गंगवार के बीच ठन गई। जनाकारी के अनुसार, इसके बाद के.पी.गंगवार रुद्रपुर मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। मायूस होकर गंगवार न्यायालय की शरण में गए, जहां से संभावित आदेश जारी किया गया है, और जिसे पुलिस अधिकारी ने भी स्वीकारा है। सूत्रों के अनुसार न्यायालय ने पुलिस को 323, 384, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करने को कहा है। रुद्रपुर नगर निगम के मेयर भाजपा से रिश्ता रखते हैं।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts