मंगलौर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार गंगनहर में गिरी, मेरठ के दो युवकों की मौत

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें मेरठ के दो युवकों की जान चली गई। मोहम्मदपुर झाल के पास तेज रफ्तार में चल रही एक ग्रे रंग की किया सेल्टोस कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की डूबने […]

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें मेरठ के दो युवकों की जान चली गई। मोहम्मदपुर झाल के पास तेज रफ्तार में चल रही एक ग्रे रंग की किया सेल्टोस कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी की देर रात सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के समीप एक कार गंगनहर में गिरी हुई है। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर देखा गया कि किया सेल्टोस कार पूरी तरह गंगनहर में डूबी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने झाल कर्मियों की सहायता से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

 

रेस्क्यू के दौरान पानी के भीतर कार की तलाशी ली गई, जहां दो युवक अचेत अवस्था में मिले। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस के जरिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा उम्र 25 वर्ष पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत उम्र 25 वर्ष पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली थाना जानी, मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

 

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से गंगनहर से बाहर निकाला गया। इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को अवगत कराया। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं वाहन के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा ने पुलिस को फोन पर बताया कि दोनों युवक किसी निजी कार्य से रुड़की आए थे।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अत्यधिक गति के कारण चालक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार सीधे गंगनहर में जा गिरी। इस हादसे ने एक बार फिर रुड़की क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता बढ़ा दी है।

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts