धरमपुर विधानसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने वितरित किए कंबल।

धर्मपुर विधानसभा के दीप नगर वार्ड में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, योगदान और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर श्री वालिया ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए दीप नगर क्षेत्र […]

धर्मपुर विधानसभा के दीप नगर वार्ड में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, योगदान और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर श्री वालिया ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए दीप नगर क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैभव वालिया ने कहा कि “महिलाएं हमारे समाज और परिवार की रीढ़ हैं। आज के समय में भाजपा सरकार की नीतियों से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपये तक पहुँच चुके हैं, महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी के कारण घर-घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।”

उन्होंने महिलाओं से सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया तथा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि “नारी भगवान की शक्ति है। समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब मातृ शक्ति को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलें।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव समाज के कमजोर वर्गों और महिलाओं के अधिकारों एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस अवसर पर करण कनोजिया, मुंशी राम, सोनी सैनी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts