बड़ी खबर : तय समय पर होंगे विधानसभा चुनाव! हरिद्वार व बाकी राज्य के दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव

उत्तराखंड में आगामी कुंभ को लेकर विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने के कयासों पर विराम लगता नजर आ रहा है। आगामी 7 मार्च को कुंभ की तैयारी का जायजा लेने उत्तराखंड आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद इस पर स्थित और साफ हो जाएगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड […]

उत्तराखंड में आगामी कुंभ को लेकर विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने के कयासों पर विराम लगता नजर आ रहा है।

आगामी 7 मार्च को कुंभ की तैयारी का जायजा लेने उत्तराखंड आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद इस पर स्थित और साफ हो जाएगी।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे।

चुनाव की गतिविधियों पर कुंभ का असर न पड़े इसके लिए यह रास्ता निकालने का प्रयास हो रहा है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाए।

पहले चरण में हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में चुनाव होंगे और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की अंतिम चरण के साथ हरिद्वार के चुनाव कराए जाएंगे तो कुंभ की व्यस्तता का असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा।

हालांकि इस फार्मूले पर अंतिम मुहर तो चुनाव आयोग को ही लगानी है लेकिन बहरहाल इस तरह का फार्मूला निकालने पर उत्तराखंड में तय समय पर निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराए जा सकेंगे

इसके लिए विधानसभा चुनाव की आचार संहिता दिसंबर के आखिरी हफ्ते में लागू हो सकती है। इसके 45 दिन के बाद उत्तराखंड में मतगणना सुनिश्चित कर ली जाएगी।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts