वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : सौराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और दिल्ली की शानदार जीत

*वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : सौराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और दिल्ली की शानदार जीत*
देहरादून। बीसीसीआई की वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी एलिट वर्ग में सौराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज की।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली ने चंडीगढ़ पर 126 रनों से शानदार जीत हासिल की। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 343 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें तनीषा सिंह ने नाबाद 152 और दीक्षा ने नाबाद 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। नीलांचल ने 27 रन बनाए। चंडीगढ़ की तरफ से आराधना डी बिष्ट ने दो, हितांशी ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 217 रन ही बना पाई ।टीम में साराह ने नबाद 86, आराधना डी बिष्ट ने 78 रनों की पारी के खेली। दिल्ली के लिए दिशा नागर ने दो, मोनिका, परुनिका सिसोदिया व दीक्षा ने एक-एक विकेट लिया।
आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में आंध्र प्रदेश क्रिकेट एकेडमी और हैदराबाद क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने तीन विकेट से जीता। पहले खेलते हुए हैदराबाद में 41.5 ओवर में 134 रन बनाएं। जिसमें ममथा ने 35, वनका पूजा ने 15, के. नितिशा ने 14, संध्या गोरा व वी प्रतीशा ने 13 13 रन बनाए। आंध्र प्रदेश के लिए एस साईलक्ष्मी ने तीन, बी. अनूषा, सृष्टि शेखर ने दो-दो व पुनीठा यादव ने एक विकेट लिया। जवाब में आंध्र प्रदेश ने 25.5 ओवर में तीन विकेट रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। सेतु साईं वी ने 69, अंजुम ने 19, वाई हेमा रोशनी ने 16 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से केसरी दृष्टि ने चार व वनका पूजा ने दो विकेट लिए।
महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में गोवा और सौराष्ट्र क्रिकेट अकादमी के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सौराष्ट्र ने 12 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर सौराष्ट्र में 50 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाएं। जिसमें पी. भांबी ने 65, हिरवा ने 40, मिलोनी ने नाबाद 56, एंगेला ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया। गोवा की ओर से तान्या नायक ने दो, मिताली रमेश, हर्षित यादव ने एक-एक विकेट चटकाया लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम 50 ओवर में 240 रन ही बना पाई। टीम में तान्या नायक ने 84, परेशा ने 58, हर्षित यादव ने 24, उर्वशी ने 22 रनों का सहयोग किया। सौराष्ट्र की ओर से एशाबा, अवनी व हिरवा ने दो-दो विकेट झटके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts