होली पर हुड़दंग पड़ा भारी! युवती से बदसलूकी और मारपीट के बाद 20 पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजधानी देहरादून में होली के दिन हुड़दंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में कुछ युवकों पर घर में जबरन घुसकर एक युवती से बदसलूकी करने, मारपीट करने और सोने के आभूषण छीनने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो नामजद सहित […]

देहरादून। राजधानी देहरादून में होली के दिन हुड़दंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में कुछ युवकों पर घर में जबरन घुसकर एक युवती से बदसलूकी करने, मारपीट करने और सोने के आभूषण छीनने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो नामजद सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली के दिन वह अपने एक मित्र के साथ रंग खेल रही थी। इसी दौरान वह अपने घर के बाहर स्कूटी पर बैठी थी, तभी दो युवक वहां पहुंचे और जबरन रंग लगाने की कोशिश करने लगे। युवती ने इसका विरोध किया, वहीं उसके साथ मौजूद मित्र ने भी इस व्यवहार पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों घर के गेट के अंदर चले गए, लेकिन आरोप है कि दोनों युवक गेट खोलकर अंदर घुस आए।

 

युवती और उसके मित्र ने उन्हें समझाकर बाहर जाने को कहा, लेकिन इस दौरान दोनों आरोपी आक्रामक हो गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने युवती को धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर युवक के मित्र के पिता बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। बाद में तीनों ने मिलकर दोनों युवकों को घर के बाहर निकाल दिया।

 

कुछ देर बाद स्थिति सामान्य लगने लगी, लेकिन थोड़ी ही देर में वही दोनों युवक अन्य साथियों के साथ वापस लौटे और युवती व उसके मित्र पर हमला कर दिया। इस झड़प में कई लोगों को चोटें आईं।

 

युवती का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान हमलावर उसकी सोने की चेन और कान की बालियां भी छीनकर ले गए।

 

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार के अनुसार, युवती की शिकायत के आधार पर गुसाईं और मेडी नामक दो आरोपियों सहित 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, अश्लील हरकत और आभूषण छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

वीडियो : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आग का गोला बनी 26 यात्रियों से भरी चलती रोडवेज स्लीपर बस 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दौराला थाना क्षेत्र के दादरी के पास...

बड़ी खबर: पांवटा साहिब सीमा पर अभी भी तैनात पुलिस और अधिकारी। डीएम और एसएसपी भी ले रहे जायजा

देहरादून, 26 जून। नीरज उत्तराखंडी  पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न...

Related Posts