डेढ़ साल का प्यार, शादी से मुकरा प्रेमी! आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम

हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। शादी से इनकार करने पर आहत एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने समय रहते उपचार कर उसकी […]

हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। शादी से इनकार करने पर आहत एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने समय रहते उपचार कर उसकी जान बचा ली। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

 

जानकारी के मुताबिक लक्सर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का देहरादून के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी और वे इस संबंध को शादी में बदलने के लिए सहमत भी हो गए थे। अगले महीने रिश्ता पक्का करने की बात चल रही थी।

 

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने 4 मार्च को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत लक्सर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार कर उसकी जान बचा ली।

 

घटना के बाद युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिवार से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद नाराज परिजन लक्सर कोतवाली पहुंचे और युवक तथा उसके परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी मुलाकात युवती से एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक का कहना है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और युवती बार-बार फोन कर मिलने का दबाव बनाती थी, जिससे वह परेशान हो गया था। युवक ने यह भी कहा कि जब उसे युवती द्वारा जहर खाने की घटना के बारे में पता चला तो वह घबरा गया और अपने माता-पिता को पूरी बात बताने के बाद शादी से इनकार कर दिया।

 

वहीं युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक के परिवार ने पहले शादी के लिए सहमति जताई थी, लेकिन बाद में लगातार तारीख टालते रहे। उनका कहना है कि होली से पहले भी रिश्ता तय करने की बात कही गई थी, लेकिन टालमटोल से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठा लिया।

 

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर बातचीत कर मामला समझाने का प्रयास किया है। मामले में दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

 

लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले को समझने और सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

Also Read This

बड़ी खबर: पांवटा साहिब सीमा पर अभी भी तैनात पुलिस और अधिकारी। डीएम और एसएसपी भी ले रहे जायजा

देहरादून, 26 जून। नीरज उत्तराखंडी  पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न...

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

Related Posts