उत्तराखंड में वन माफियाओं का आतंक! वन विभाग से ही छीन ले गए जब्त लोडर

रामनगर। उत्तराखंड में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक घटना सामने आई है। रामनगर क्षेत्र में गश्त कर रही वन विभाग की टीम से दबंगों ने जबरन एक पकड़ा गया मोडिफाइड ट्रैक्टर (लोडर) छुड़ा लिया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में […]

रामनगर। उत्तराखंड में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक घटना सामने आई है। रामनगर क्षेत्र में गश्त कर रही वन विभाग की टीम से दबंगों ने जबरन एक पकड़ा गया मोडिफाइड ट्रैक्टर (लोडर) छुड़ा लिया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर रेंज के बीट अधिकारी विमल चौधरी ने कुण्डेश्वरी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:50 बजे वे गुलजार बीट के एन-2 क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र गुलजारपुर की ओर से एक संदिग्ध मोडिफाइड ट्रैक्टर (लोडर) आता दिखाई दिया। शक होने पर वन कर्मियों ने वाहन को रोक लिया और उसे कार्रवाई के लिए गुलजारपुर चौकी ले जाने लगे।

इसी बीच कुछ लोग कार से मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने वन कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद दबाव बनाते हुए पकड़े गए मोडिफाइड ट्रैक्टर (लोडर) को जबरन छुड़ाकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने वन कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। बीट अधिकारी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह घटना जंगलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। जब वन क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ही दबंगों के निशाने पर हों, तो वन संपदा की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ना स्वाभाविक है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

Related Posts