गजब: ट्रस्ट के नाम पर कब्जाया खेल मैदान। बनाया शेड, उखाड़ी पिच

देहरादून। शहर के ग्राम डांडा लखौंड स्थित अंबेडकर पार्क की सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने शहरी विकास विभाग को सामूहिक शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि जयप्रकाश नाम के व्यक्ति ने एक ट्रस्ट की आड़ में द्वारा पार्क से सटी नगर निगम […]

देहरादून। शहर के ग्राम डांडा लखौंड स्थित अंबेडकर पार्क की सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने शहरी विकास विभाग को सामूहिक शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि जयप्रकाश नाम के व्यक्ति ने एक ट्रस्ट की आड़ में द्वारा पार्क से सटी नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर शेड और अन्य निर्माण कर दिया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह जमीन वर्षों से बच्चों के खेलने और सार्वजनिक पार्क के रूप में उपयोग में लाई जाती रही है। यहां बच्चों के लिए झूले और खेल उपकरण भी लगाए गए थे, लेकिन हाल ही में खेल उपकरण हटाकर वहां शेड बना दिए गए और बच्चों की आवाजाही रोकने की कोशिश की गई। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
नागरिकों का आरोप है कि सरकारी भूमि पर इस तरह का कब्जा न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे बच्चों के खेल मैदान और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर पार्क और खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम देहरादून ने अंबेडकर पार्क ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में 11 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित तिथि पर पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया तो अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क और खेल मैदान बच्चों और आम जनता के लिए सुरक्षित रहना चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना चाहिए।

Also Read This

एक्शन : त्यौहारो से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रशासन सख्त , कई जगह छापेमारी

देहरादून, 25 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा...

बिग ब्रेकिंग: IAS-PCS अधिकारियों के तबादले। देखें आदेश 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की...

Related Posts