चौपाटी बना अखाड़ा! हल्द्वानी में दो महिला ब्लॉगरों की सरेआम भिड़ंत, शांति भंग में चालान

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी इलाके में दो महिला सोशल मीडिया ब्लॉगरों के बीच हुए विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। लंबे समय से सोशल मीडिया पर चल रही तनातनी उस वक्त सरेआम झगड़े में बदल गई जब दोनों आमने-सामने आ गईं। बहस बढ़ने के साथ ही मामला गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच […]

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी इलाके में दो महिला सोशल मीडिया ब्लॉगरों के बीच हुए विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। लंबे समय से सोशल मीडिया पर चल रही तनातनी उस वक्त सरेआम झगड़े में बदल गई जब दोनों आमने-सामने आ गईं। बहस बढ़ने के साथ ही मामला गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ज्योति अधिकारी तथा ब्लॉगर सुनीता भट्ट के बीच पहले से ही ऑनलाइन विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और पोस्ट के माध्यम से आरोप लगाती रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में जब दोनों चौपाटी क्षेत्र में आमने-सामने आईं तो कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।

 

घटना के दौरान दोनों महिलाएं सड़क पर ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए बहस करती दिखाई दीं। स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।

 

काफी देर तक चले विवाद के बाद पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर काठगोदाम थाने ले गई। यहां दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह की स्थिति न बनने की सख्त चेतावनी दी गई।

 

इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चौपाटी क्षेत्र में दो महिलाओं के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई और शांति भंग में उनका चालान किया गया है।

Also Read This

एक्शन : त्यौहारो से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रशासन सख्त , कई जगह छापेमारी

देहरादून, 25 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा...

बिग ब्रेकिंग: IAS-PCS अधिकारियों के तबादले। देखें आदेश 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की...

Related Posts