अवैध खनन का ऑडियो पड़ा भारी, हरिद्वार में पूरी पुलिस चौकी का स्टाफ सस्पेंड

हरिद्वार जिले में अवैध खनन से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। मामले को गंभीर मानते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में कथित रूप से अवैध खनन से संबंधित लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क कराने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक शुरुआती जांच में पुलिस कर्मियों की संभावित भूमिका के संकेत मिलने के बाद पूरी चौकी के स्टाफ को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

इस प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में साफ संदेश गया है कि अवैध खनन या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts