Dhami Cabinet News:  नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ। आदेश जारी ..

देहरादून।
उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए मंत्रियों के निजी स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी है।

आज लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पांच बीजेपी विधायकों को कैबिनेट मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं को तेजी से लागू किया गया।

मंत्रिमंडल में शामिल हुए नेताओं में राम सिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और मदन कौशिक शामिल हैं।

 किस मंत्री को मिला कौन सा निजी स्टाफ?

🔹 राम सिंह कैड़ा
मंत्री राम सिंह कैड़ा को वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव गोपाल नयाल को निजी स्टाफ के रूप में तैनात किया गया है।

🔹 खजान दास
राजपुर विधायक खजान दास के निजी स्टाफ में वरिष्ठ निजी सचिव हरीश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

🔹 भरत सिंह चौधरी
रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के लिए विजय पाल को वरिष्ठ निजी सचिव बनाया गया है।

🔹 प्रदीप बत्रा
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के निजी स्टाफ में राजकुमार पाठक को निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

🔹 मदन कौशिक
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के साथ अमित कुमार निजी सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

आदेश जारी, तुरंत जॉइनिंग के निर्देश

अपर सचिव कवींद्र सिंह द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, सचिवालय प्रशासन को अनुपालन रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

क्यों अहम होता है निजी स्टाफ?

मंत्रियों का निजी स्टाफ उनके कामकाज की रीढ़ माना जाता है।

यह टीम बैठकों की योजना, फाइलों की निगरानी, पत्राचार और जनसंपर्क से जुड़े सभी कार्यों को संभालती है।

निजी सचिव और सहायक अधिकारी मंत्री और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हैं, जिससे शासन-प्रशासन सुचारू रूप से चलता है।

कैबिनेट विस्तार के बाद अब निजी स्टाफ की तैनाती के साथ सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है, जिससे आने वाले दिनों में फैसलों की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts