Uttarakhand News: धाकड़ के बाद अब धुरंधर बने धामी। रक्षा मंत्री ने की जमकर सराहना 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। उन्होंने धामी को “धाकड़” के बाद अब “धुरंधर धामी” कहकर संबोधित किया। “धाकड़ नहीं, अब धुरंधर धामी” रक्षा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “चुनाव के समय […]

देहरादून।
उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। उन्होंने धामी को “धाकड़” के बाद अब “धुरंधर धामी” कहकर संबोधित किया।

“धाकड़ नहीं, अब धुरंधर धामी”

रक्षा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि,
“चुनाव के समय मैंने कहा था कि धामी के नेतृत्व में बीजेपी जीत हासिल करेगी और ऐसा ही हुआ। मैंने पहले कहा था ‘हमारे धामी धाकड़ हैं’, लेकिन अब उन्हें ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने कई क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।

उत्तराखंड को बताया ‘देवभूमि’

रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि यह आस्था, संस्कृति और तप की भूमि है।

उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उस समय पद पर थे, जब उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था।

वैश्विक संकट पर भी रखी बात

राजनाथ सिंह ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया इस समय संकट के दौर से गुजर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि युद्ध का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति से संभव है।

 ऊर्जा और खाद संकट से बचा भारत

रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत को ऊर्जा और उर्वरक संकट से बचाने में प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आज भारत की बात पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर रक्षा मंत्री के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।

धामी सरकार की उपलब्धियों को लेकर बीजेपी जहां आत्मविश्वास में नजर आ रही है, वहीं आने वाले समय में यह बयान राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बन सकता है।

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts