Uttarakhand News: रंगदारी मांगने के मामले में कथित आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल वनवासी गिरफ्तार

बागेश्वर। जिले में होटल संचालक से लाखों रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल वनवासी को गिरफ्तार कर लिया है। बागेश्वर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी अब पुलिस की गिरफ्त में […]

बागेश्वर।
जिले में होटल संचालक से लाखों रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल वनवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

बागेश्वर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

 क्या था पूरा मामला?

मामले के अनुसार,एक होटल संचालक ने कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पीड़ित होटल व्यवसायी ने बताया था कि आरोपी लगातार फोन और सोशल मीडिया के जरिए उसे धमका रहा था।

आरोपी ने पहले 40 हजार रुपये वसूले और बाद में 5 लाख रुपये की मांग की, जिसे घटाकर ढाई लाख रुपये करने की बात कही गई थी।

धमकी दी गई थी कि पैसे नहीं देने पर होटल को अवैध बताकर कोर्ट में याचिका दाखिल कर बुल्डोजर चलवा दिया जाएगा।

ये भी पढ़े:

Dhami Cabinet News:  मंत्रियों को बांटे विभाग। देखें लिस्ट..

 सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर होटल और व्यवसाय से जुड़ी भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट डाल रहा था।

इससे होटल की छवि को नुकसान पहुंच रहा था और लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।पीड़ित ने ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे सबूत भी पुलिस को सौंपने की बात कही थी।

अब आरोपी गिरफ्तार

ताजा अपडेट के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोपाल वनवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी बैजनाथ थाने में रंगदारी के दो मुकदमे दर्ज हैं।इतना ही नहीं, आरोपी पूर्व में रंगदारी के मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यदि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:

Uttarakhand Fake Hallmark Scam:  नकली सोने का बड़ा खेल बेनकाब।फर्जी हॉलमार्क गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts