Uttarakhand News: आकाशीय बिजली का कहर । 12+ भेड़-बकरियों की मौत

मोरी (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड के मोरी विकासखंड के सला गांव के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा नुकसान हो गया, जहां एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। शनिवार को अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की घटना हुई, जिसमें पशुपालकों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा। […]

मोरी (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी 
उत्तराखंड के मोरी विकासखंड के सला गांव के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा नुकसान हो गया, जहां एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई।

शनिवार को अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की घटना हुई, जिसमें पशुपालकों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कासला के पशुपालक—चैन सिंह, संदीप, नारायण सिंह और विक्रम सिंह की भेड़-बकरियां सला गांव के जंगलों में चर रही थीं।

इसी दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौके पर ही एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार इन दिनों पशुपालक अपने मवेशियों को चराने के लिए सला क्षेत्र के जंगलों में लेकर जाते हैं, जहां वे करीब दो महीने तक अस्थायी रूप से रहते हैं।

इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि भेड़-बकरी पालन ही उनकी मुख्य आय का साधन है।

घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पशुपालकों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी शासन-प्रशासन से अपील की है कि आपदा राहत के तहत प्रभावित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

ये भी पढ़े:

Uttarakhand Accident News: पहाड़ी से गिरा विशाल बोल्डर,होटल के ऊपर अटका । टला बड़ा हादसा, लोगो में आक्रोश 

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts