Health News: बलूनी हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।150+ मरीजों को मिला लाभ

देहरादून। Baluni Hospital द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए टिहरी गढ़वाल के जीआईसी भवन में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। रविवार को आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श, दवाइयां और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीण क्षेत्र […]

देहरादून।
Baluni Hospital द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए टिहरी गढ़वाल के जीआईसी भवन में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।

रविवार को आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श, दवाइयां और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह शिविर काफी राहतभरा साबित हुआ।

शिविर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन Dr. U.S. Baluni, अस्थि रोग विशेषज्ञ Dr. D.C. Nautiyal और Dr. Vishnu Vajpayee ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं।

इसके अलावा Dr. Sandeep Tandon और स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr. Preeti Pandey ने भी मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह दी।

शिविर के सफल संचालन में कृष्णा छेत्री, राकेश सुवाल के साथ नर्सिंग स्टाफ—धीरज, कोमल, अंबिका और फार्मेसी से गौरव गुसाईं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला, जिससे शिविर सुचारू रूप से संपन्न हो सका।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

Related Posts