Gas Cylinder News: गैस सिलेंडर खपत लिमिट और नए नियमों से उपभोक्ता परेशान। अब अप्रैल में होगी बुकिंग 

देहरादून, राजधानी देहरादून में गैस आपूर्ति को लेकर सख्ती बढ़ने के बाद आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सिलेंडर खपत की लिमिट पूरी होने पर बुकिंग लॉक होने से कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  12 सिलेंडर लिमिट के बाद बुकिंग पर रोक जानकारी के अनुसार […]

देहरादून,
राजधानी देहरादून में गैस आपूर्ति को लेकर सख्ती बढ़ने के बाद आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सिलेंडर खपत की लिमिट पूरी होने पर बुकिंग लॉक होने से कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 12 सिलेंडर लिमिट के बाद बुकिंग पर रोक

जानकारी के अनुसार पहले उपभोक्ता एक साल में 12 से अधिक गैस सिलेंडर आसानी से उपयोग कर लेते थे, लेकिन अब लिमिट पूरी होते ही बुकिंग पर रोक लग जा रही है।

ऐसे में प्रभावित उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल का इंतजार करना पड़ रहा है, जो कई परिवारों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

 25-45 दिन के नियम से बढ़ी दिक्कत

गैस सिलेंडर बुकिंग के 25 और 45 दिन के नियम को सख्ती से लागू किए जाने के बाद समस्या और गंभीर हो गई है।

खासकर संयुक्त परिवारों में एक सिलेंडर 20-22 दिन में ही खत्म हो जाता है, लेकिन तय समय से पहले बुकिंग नहीं हो पाने के कारण लोगों को 8-10 दिन तक बिना गैस के काम चलाना पड़ रहा है।

 चाय की टपरियों पर छाया सन्नाटा

गैस संकट का असर शहर की चाय की टपरियों पर भी साफ नजर आने लगा है।

सुबह-शाम गुलजार रहने वाली टपरियां अब सूनी पड़ रही हैं, क्योंकि गैस खत्म होने के बाद दुकानदार चाय बनाना बंद करने को मजबूर हैं।

 बुकिंग न होने से आजीविका पर संकट

दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

चाय की टपरियों पर निर्भर ऑफिस और कॉलेज जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को अब महंगे कैफे का सहारा लेना पड़ रहा है।

प्रशासन से जल्द समाधान की मांग

छोटे कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को जल्द सुचारू किया जाए, ताकि आम जनता और व्यवसाय दोनों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़े:

Uttarakhand Crime News: सौतेले पिता ने ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज 

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts