उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र (India Meteorological Department) के अनुसार,राज्य के कई पर्वतीय जिलों में आज बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार,उत्तरकाशी (Uttarkashi weather News), रुद्रप्रयाग (Rudraprayag Weather News), चमोली (Chamoli Weather News), बागेश्वर (Bageshwar weather News) और पिथौरागढ़ (Pithoragarh Wether News) में आज कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
31 मार्च तक जारी रहेगा बदला मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 31 मार्च तक पहाड़ी जिलों में मौसम का यही रुख बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े: Haridwar Crime News: पड़ोसी युवक ने किया नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज
देहरादून में धूप और ठंड का असर
राजधानी देहरादून ( Dehradun Weather News) में दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। ठंडी हवाएं बीच-बीच में राहत भी दे रही हैं।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है, जबकि पहाड़ों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले एक-दो दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य पर दिख रहा असर
मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में गले में दर्द, खराश और सूजन जैसी समस्याओं वाले मरीज बढ़े हैं।
ये भी पढ़े:
Uttarakhand Highcourt News: प्रेमी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक। जानिए पूरा मामला
गुड न्यूज: 9 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगी 82 लाख से ज्यादा मुफ्त किताबें। पढ़े
खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें :
