Haridwar Crime News: पड़ोसी युवक ने किया नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज

Haridwar Crime News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पड़ोस की ही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी युवक घटना […]

Haridwar Crime News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पड़ोस की ही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी युवक घटना के बाद फरार हो गया है।

पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।। पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म  और पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है।

 घटना का पूरा विवरण

पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कस्बा क्षेत्र के एक होटल में ले गया।

वहां आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी युवक ने दुष्कर्म के दौरान किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। होश में आने के बाद किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

डरी-सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और रोते हुए अपनी मां को सारी घटना बताई। इसके बाद परिवार थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

 पुलिस की कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता की मां की तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े:

Uttarakhand Highcourt News: प्रेमी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक। जानिए पूरा मामला 

गुड न्यूज: 9 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगी 82 लाख से ज्यादा मुफ्त किताबें। पढ़े

खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें : 

Click to join WhatsApp channel

Click to join WhatsApp Group

Download Our App

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: देहरादून डीएम का ये आदेश निरस्त। अब दिए ये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून के 'पिनैकल रैजीडेंसी' मामले में डी.एम.के फायर एन.ओ.सी.देने के आदेश को किया रद्द, दोबारा सुनवाई के...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: प्रदेशभर में शराब की उप दुकानों पर रोक । पढ़िए बड़ा फैसला

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में उप शराब की दुकानों को लेकर दायर जनहित याचिका पर अहम फैसला सामने आया है। सुनवाई के दौरान सरकार...

Related Posts