Realme Narzo 100 Lite 5G: जल्द लॉन्च होगा रियलमी का ये धमेकेदार फोन ! कीमत और फीचर्स का खुलासा

Realme अपनी Narzo सीरीज का विस्तार करते हुए जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G को पेश करने की तैयारी में है।

खास बात यह है कि पिछली Narzo 90 सीरीज में Lite वेरिएंट नहीं आया था, लेकिन अब Narzo 100 सीरीज के साथ इसकी वापसी हो सकती है।

लॉन्च से पहले RAM और स्टोरेज डिटेल्स लीक

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Realme Narzo 100 Lite 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का बेस मॉडल होगा, जबकि 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB के विकल्प भी मिल सकते हैं।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Thunder Black और Frost Silver रंगों में आ सकता है।

ये भी पढ़े : Redmi 15A 5G लॉन्च: कम कीमत,बड़ी बैटरी और कम बजट में दमदार स्मार्टफोन

बजट यूजर्स को करेगा टारगेट

इन स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फोन बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जाएगा।

यूजर्स को कम कीमत में बेहतर फीचर्स देने की कंपनी की रणनीति इस डिवाइस में भी देखने को मिल सकती है।

पुराने मॉडल से क्या होगा अपग्रेड

हालांकि अभी फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह पिछले मॉडल Realme Narzo 80 Lite के मुकाबले बेहतर फीचर्स के साथ आएगा।

Narzo 80 Lite को पिछले साल करीब 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 32MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए थे।

क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

Narzo 100 Lite 5G में बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा 5G कनेक्टिविटी के साथ यह फोन युवाओं और बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

अगर आप Realme Narzo 100 Lite 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके आधिकारिक लॉन्च और पूरी स्पेसिफिकेशंस सामने आने का इंतजार करना होगा।

हालांकि, तुरंत फोन खरीदने वालों के लिए बाजार में पहले से Lava Bold 2 5G और Tecno Spark Go 5G जैसे विकल्प मौजूद हैं।

Realme Narzo 100 Lite 5G के लॉन्च से पहले ही इसकी डिटेल्स लीक हो चुकी हैं, जिससे यह साफ है कि कंपनी बजट सेगमेंट में एक और मजबूत विकल्प लाने की तैयारी कर रही है।

अब यूजर्स को इसके आधिकारिक लॉन्च का इंतजार है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts