Nanital Accident News : स्कूटी फिसलने से युवक की मौत! हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

{रिपोर्ट -कमल जगाती/नैनीताल} ज्योलीकोट क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जो वन अनुसंधान केंद्र गांजा में माली पद पर कार्यरत थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पत्नी का रो-रोकर […]

{रिपोर्ट -कमल जगाती/नैनीताल}

ज्योलीकोट क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जो वन अनुसंधान केंद्र गांजा में माली पद पर कार्यरत थे।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन कुमार अपने स्कूटर (UK 04AR 9176) से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान ज्योलीकोट-गांजा मोटर मार्ग पर उनकी स्कूटी अचानक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अर्जुन कुमार मूल रूप से भटेलिया, मुक्तेश्वर के निवासी थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के साथ-साथ वन अनुसंधान केंद्र के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त है।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव भटेलिया ले जाया जाएगा।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी बनी कारण

यह हादसा एक बार फिर यह बताता है कि सड़क पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है।

हेलमेट पहनना जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts