OnePlus अपनी लोकप्रिय Nord सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस हफ्ते OnePlus Nord 6 को लॉन्च कर सकती है, जिसके बाद OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite भी बाजार में उतारे जाएंगे।
लीक जानकारी के अनुसार, Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन मई 2026 में लॉन्च हो सकता है और इसकी कुछ प्रमुख डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं।
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो डेली यूज और नॉर्मल गेमिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है।
ये भी पढ़े : Upcoming Smartphones: इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये धांसू फोन । देखिये लिस्ट & जानिए डिटेल्स
7000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ा आकर्षण
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।
एक बार चार्ज करने पर यह फोन आसानी से एक दिन से ज्यादा बैकअप दे सकता है, जो बजट यूजर्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट होगा।
कैमरा और सॉफ्टवेयर
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, साथ में एक सेकेंडरी सेंसर भी मिलेगा। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
यह स्मार्टफोन OxygenOS 16 पर काम करेगा, जो Android 16 पर आधारित हो सकता है।
कीमत और खास बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 Lite का बेस वेरिएंट (6GB RAM + 128GB स्टोरेज) 23,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है।
लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 20,000 रुपये से भी नीचे जा सकती है।
हालांकि, इस बार कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है—फोन बॉक्स में चार्जर नहीं दे सकती। अगर ऐसा होता है, तो यूजर्स को अलग से चार्जर खरीदना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े : Realme Narzo 100 Lite 5G: जल्द लॉन्च होगा रियलमी का ये धमेकेदार फोन ! कीमत और फीचर्स का खुलासा
क्या होगा यूजर्स पर असर?
लीक स्पेसिफिकेशन के आधार पर देखा जाए तो Nord CE 6 Lite बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकता है। लेकिन चार्जर अलग से खरीदने की जरूरत कीमत को थोड़ा बढ़ा सकती है।
फिलहाल, यूजर्स को आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा, जिसके बाद ही फोन की पूरी जानकारी और असली कीमत सामने आएगी।
OnePlus Nord CE 6 Lite अपने बड़े बैटरी बैकअप और स्मूद डिस्प्ले के दम पर बजट मार्केट में अच्छा विकल्प बन सकता है, लेकिन बिना चार्जर के आने की खबर यूजर्स के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकती है।
