Uttarakhand liquor price hike: शराब के शौकीन लोगो को झटका! बढ़ गए शराब के दाम

देहरादून: उत्तराखंड में शराब के शौकीनों को राज्य सरकार ने बड़ा झटका दिया है।

आज यानी 1 अप्रैल से प्रदेश में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है।

नई दरों के लागू होने से अब शराब खरीदने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

हर बोतल पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी

आबकारी विभाग द्वारा जारी नई दरों के अनुसार शराब की कीमतों में प्रति बोतल 5 से 20 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि राज्य सरकार ने 3 वर्षीय आबकारी नीति लागू की है, जिसके तहत हर साल कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है।

यह नई नीति साल 2028 तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद नई आबकारी नीति लाई जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से राजस्व में स्थिरता आएगी और अवैध शराब पर नियंत्रण लगाने में भी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े : Dehradun News: दून में 1 लाख की रिश्वत लेते उपखंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

राज्य में करीब 700 शराब की दुकानें

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में आबकारी विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है।

वर्तमान में प्रदेश में करीब 700 शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनसे सरकार को हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।

सरकार ने इस वर्ष आबकारी विभाग से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़े: Uttarakhand Salary-Pension Update:वेतन-पेंशन को लेकर बड़ा आदेश जारी। कर्मचारियों को बड़ी राहत

दुकानदारों को भी मिलेगा फायदा,आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

नई आबकारी नीति से दुकानदारों को भी राहत मिली है। अब उन्हें तीन साल के लिए वैध लाइसेंस मिल गया है, जिससे बार-बार होने वाली कागजी प्रक्रिया से छुटकारा मिलेगा।

इसके साथ ही वे अपने कारोबार की बेहतर योजना बना सकेंगे। हालांकि सरकार और कारोबारियों को इस नई नीति से फायदा होने की उम्मीद है, लेकिन इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

शराब के बढ़े दामों से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

नई आबकारी नीति से जहां सरकार को स्थिर राजस्व और अवैध कारोबार पर नियंत्रण की उम्मीद है, वहीं आम लोगों को अब शराब के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts