वीडियो : तलवार लहराकर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान! एक गिरफ्तार, दो महिलाओं की तलाश जारी 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विवादित वीडियो को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित भड़काऊ बयानबाजी और तलवार लहराने के आरोप में सागर बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं वीडियो में नजर आ रहीं दो महिलाओं—सुलेखा और शारदा—की […]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विवादित वीडियो को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित भड़काऊ बयानबाजी और तलवार लहराने के आरोप में सागर बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं वीडियो में नजर आ रहीं दो महिलाओं—सुलेखा और शारदा—की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

15 सेकेंड का वीडियो बना विवाद की वजह

पुलिस के मुताबिक वायरल हुई करीब 15 सेकेंड की क्लिप में तीन लोग हाथों में तलवार लिए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में कथित तौर पर ये लोग एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और उकसाऊ बयान देते नजर आ रहे हैं।

तलवार लहराते हुए मुस्कुराने और उसकी धार दिखाने जैसे दृश्य भी सामने आए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

ये भी पढ़े :

Uttarakhand News: ग्राफिक एरा अस्पताल ने रचा कीर्तिमान। बीस गांठें निकालकर कराया प्रसव

Dehradun Accident:  250 मीटर गहरी खाई में गिरकर व्यक्ति की मौत। SDRF ने निकाला शव

बड़ी खबर: खनन विभाग ने राजस्व प्राप्ति में तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड

शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR

मामले में कैफ खान की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर थाना कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 196(1)(a) और 299 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

  • धारा 196(1)(a): धार्मिक आधार पर वैमनस्य फैलाने से जुड़ी
  • धारा 299: उकसाऊ और अपमानजनक कृत्यों से संबंधित

पुलिस एक्शन मोड में, जांच तेज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वीडियो में दिख रही दोनों महिलाओं की पहचान पहले की घटनाओं के आधार पर की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

सोशल मीडिया की जांच, निगरानी बढ़ी

देहरादून पुलिस अब वीडियो के मूल स्रोत, रिकॉर्डिंग की तारीख और लोकेशन की जांच कर रही है।

साइबर टीम की मदद से यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर फैलाया गया।

संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है।

पुलिस ने साफ कहा है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts