अमरिया रोड स्थित मलपुरी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही रेडी को टक्कर मार दी।
3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी-मौत से जूझ रहा
इस भीषण सड़क हादसे में गौरीखेड़ा निवासी तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतकों की पहचान, दो सगे भाई भी शामिल
मृतकों की पहचान शादाब, नाजिम और सुल्तान के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि इनमें से दो युवक सगे भाई थे, जिससे परिवार में मातम का माहौल और गहरा गया है।
पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल में उमड़ी भीड़
इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सितारगंज उपजिला चिकित्सालय में लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जहां पुलिस अधिकारियों ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।




