CBSE 10th Result: पुलिस परिवार के बच्चों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम। उत्कृष्टअंकों से बढ़ाया मान

उत्तरकाशी।16 अप्रैल 2026/नीरज उत्तरखंडी  जनपद उत्तरकाशी में पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। पुलिस कर्मियों के बच्चों—रिवाली तोमर (96.6%), आरूषि पुण्डीर (94.8%) एवं ऋतिक सारस्वत (86.8%)—ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पुलिस […]

उत्तरकाशी।16 अप्रैल 2026/नीरज उत्तरखंडी 
जनपद उत्तरकाशी में पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।

पुलिस कर्मियों के बच्चों—रिवाली तोमर (96.6%), आरूषि पुण्डीर (94.8%) एवं ऋतिक सारस्वत (86.8%)—ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि इन बच्चों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

एसपी ने मेधावी छात्रों के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की अत्यंत व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बावजूद परिवारों ने बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया, जो सराहनीय है।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़े:

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि सही मार्गदर्शन और समर्पण हो, तो सफलता निश्चित है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की उपलब्धियां न केवल अन्य पुलिसकर्मियों के बच्चों का मनोबल बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी मजबूत करती हैं।

शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि उत्तरकाशी पुलिस आगे भी अपने कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा, खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी, ताकि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts