Jubin Nautiyal Marriage: सिंगर जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी

देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal Marriage) ने अपनी शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार विराम लगा दिया है।

लंबे समय से चर्चा में चल रही इस खबर की पुष्टि खुद जुबिन ने पहली बार बातचीत के दौरान की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले साल ही शादी कर ली थी, लेकिन इसे पूरी तरह निजी रखा।

सादगी से रचाई शादी, परिवार तक ही रखा सीमित(Jubin Nautiyal Marriage)

जुबिन नौटियाल ने बताया कि उनकी शादी उत्तराखंड में बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई। इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि आजकल शादियां बहुत ग्लैमरस और दिखावटी हो गई हैं, लेकिन उन्होंने और उनकी पत्नी (Jubin Nautiyal Wife) ने इसे बिल्कुल साधारण और निजी रखने का फैसला किया।

जुबिन ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी उनकी बचपन की दोस्त हैं और देहरादून की रहने वाली एक साधारण परिवार से आती हैं।

दोनों की दोस्ती समय के साथ प्यार में बदली और फिर यह रिश्ता ‘लव कम अरेंज मैरिज’ में बदल गया।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए शादी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी जरूर पढ़े :

ग्लैमर से दूर, सादगी को दी प्राथमिकता

जुबिन ने कहा कि उनकी पत्नी( Jubin Nautiyal Wife) की सादगी ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। वह एक सामान्य जीवन जीना पसंद करती हैं और यही कारण है कि दोनों ने शादी को एक साधारण पारिवारिक आयोजन की तरह रखा।

उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र के क्यारी गांव से ताल्लुक रखने वाले जुबिन नौटियाल आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं।

देहरादून में जन्मे जुबिन ने बचपन से ही संगीत की शिक्षा ली और बाद में मुंबई जाकर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

उन्हें खास पहचान ‘रातां लंबियां’, ‘लुट गए’ और ‘तुम ही आना’ जैसे सुपरहिट गानों से मिली। उनकी आवाज ने रोमांटिक और सूफी गानों को एक अलग पहचान दी है।

जुबिन नौटियाल की शादी (Jubin Nautiyal Wedding News)का यह खुलासा उनके फैंस के लिए बड़ी खबर है। सादगी और निजी जीवन को प्राथमिकता देने वाले इस फैसले ने एक बार फिर उन्हें बाकी सितारों से अलग बना दिया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts