हादसा: दून में बेकाबू ट्रक का कहर। 6 वाहन आपस में भिड़े

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहब्बेवाला इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित मालवाहक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कुल 6 वाहन आपस में भिड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे आशारोड़ी […]

देहरादून:
राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहब्बेवाला इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित मालवाहक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कुल 6 वाहन आपस में भिड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे आशारोड़ी की तरफ से आ रहा एक मालवाहक ट्रक मोहब्बेवाला में अचानक अनियंत्रित हो गया।

इस दौरान ट्रक ने पहले आगे चल रहे पेंट से भरे ट्रक और एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक एमडीडीए के स्वागत बोर्ड को तोड़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

हादसे की चपेट में एक अन्य ऑटो और दो स्कूटी भी आ गईं, जिससे कुल 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

चालक और हेल्पर घायल

हादसे में ट्रक चालक नसीम और हेल्पर शाकिब घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर सामान्य कराया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चालक और हेल्पर घायल हुए हैं, जबकि अन्य कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts